होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATNA NEWS : MP के 2 जगहों में हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस कांस्टेबल सहित एक युवक की मौत, जांच शुरू

SATNA NEWS : MP के 2 जगहों में हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस कांस्टेबल सहित एक युवक की मौत, जांच शुरू

छतरपुर/ सतना :  मध्यप्रदेश में सड़क हादसे बेलगाम हो गए है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह जान जा रही है। इसी कड़ी में भीषण सड़क हादसे की ताजा खबर सतना जिले से सामने आई। जहां बीते दिन हुए एक्सीडेंट में पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही छतरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

रामपुर बाघेलान थाने में पदस्थ थे पुलिस आरक्षक विकास चतुर्वेदी 

पहली घटना सतना जिले की है। जहां रामपुर बाघेलान थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक विकास चतुर्वेदी 45 वर्ष की बुधवार देर रात सडक़ हादसे में मौत हो गई। विकास देर रात ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान केमार-चोरहटा बार्डर पर सुभाष राइस मिल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारकर। जिसकी वजह से विकास चतुर्वेदी की मौत हो गई। 

रात करीब 9 बजे की घटना 

हालांकि समय रहते राहगीर पुलिस कांस्टेबल को इलाज के अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विकास मूल रूप से रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पथरी गांव के रहने वाले थे। और रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से रीवा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार।मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

 घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र की

दूसरी घटना छतरपुर की है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ट्रक बॉडी मेकर का काम करता था और देर शाम काम खत्म कर घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच शुरू की। 

पुलिस ने की मृतक की पहचान 

पुलिस ने मृतक की पहचान गंजू रैकवार (35) निवासी कटरा महोला, हनुमान मंदिर, महोबा रोड के रूप में की है। इधर, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार