होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जरूरी सूचना ! MP में 1 अप्रैल से शुरू नहीं होगी गेहू खरीदी, तारीखों में किया गया बदलाव, जानें वजह

MP NEWS : जरूरी सूचना ! MP में 1 अप्रैल से शुरू नहीं होगी गेहू खरीदी, तारीखों में किया गया बदलाव, जानें वजह

भोपाल : मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी को लेकर किसानों को जहां बेसब्री से इंतजार है। तो वही दूसरी तरफ सरकार ने एक बार फिर गेहू खरीदी की तारीखों में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत प्रदेश में अब गेहू खरीदी 1 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल को होगी। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। 

16 मार्च, फिर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल

यह दूसरी बार है जब गेहू खरीदी की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले सरकार द्वारा गेहू खरीदी के लिए 16 मार्च का दिन निर्धारित किया गया था। लेकिन बाद में इसे बदलकर 1 अप्रैल कर दिया गया। इसके बाद फिर तारीखों में बदलाव किया गया और अब मप्र में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी 10 अप्रैल से शुरू होगी। 

किसानों को दिया जायेगा 40 रूपए अतिरिक्त बोनस

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस बार गेहूं खरीदी दो चरणों में होगी। पहले चरण में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से खरीदी शुरू की जाएगी। वहीं प्रदेश के शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से उपार्जन कार्य प्रारंभ होगा।

 किसानों को 2625 प्रति क्विंटल राशि का होगा भुगतान

बता दें कि इस बार सरकार जहां 2585 रूपए में गेहू खरीदी करने जा रही है। तो वही सरकार की तरफ से किसानों को 40 रूपए अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। जिसके तहत इस बार किसानों को 2625 प्रति क्विंटल राशि का भुगतान किया जायेगा। इतना ही नहीं इस बार गेहू खरीदी के लिए 142 केंद्र बनाए गए है। ताकि किसानों को फसल बचने में किसी तरह की परेशानी न हो। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए इस बार 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन करवाया है।

तारीखों में बदलाव की वजह 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बार मप्र को एमएमसपी पर कुल 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी करना है, जबकि प्रदेश में कुल 356 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। स्टोरेज के लिए प्रदेश में वारदानों की कमी है। जूट के कच्चे माल की भी कमी बनी हुई है, जबकि एलपीजी संकट के चलते पीपी बैग्स की भी सप्लाई कम है। यही वजह है कि सरकार गेहूं की खरीदी शुरू नहीं कर पा रही है और दूसरी बार गेहूं उपार्जन की तारीख आगे बढ़ाई गई है।


संबंधित समाचार