होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

वीकेंड लॉकडाउन का तीसरा सप्ताह, बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस कर रही कार्रवाई

वीकेंड लॉकडाउन का तीसरा सप्ताह, बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस कर रही कार्रवाई

रायपुर। वीकेंड लॉकडाउन के तीसरे सप्ताह का आज पहला दिन हैं। मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला सरकार ने लिया हैं। शनिवार और रविवार को जरूरी सामानों के दुकान जैसी दूध, दवा, फल और सब्जी के दुकान और प्रतिष्ठान ही खुलेंगे बाकी दुकानें बंद रहेंगी। कड़ाई करते हुए पुलिस ने बिना मास्क पहने लोगो पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दि हैं। कंटेनमेंट इलाकों में आवाजाही प्रतिबंधित हैं। 

आपको बता दें कि वीकेंड लॉक डाउन में लोग प्रशासनिक परेशानियां बढ़ा रहें हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। राजधानी के लोग को सामान्य अवकाश मिलने के बाद भी अपने घरों में नहीं रुक रहे हैं। बाजार बंद होने के बावजूद लोग सब्जी और अन्य कारणों के चलते घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बगैर मास्क पहने लोगो पर चालानी कार्रवाई की जा रही हैं।

 


संबंधित समाचार