होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Fraud: जारी किया बोर्ड का फर्जी पेपर, आरोपियों को मिली सजा लगाया गया जुर्माना

MP Fraud: जारी किया बोर्ड का फर्जी पेपर, आरोपियों को मिली सजा लगाया गया जुर्माना

भोपाल। प्रदेश में फर्जीवाड़े के मामले लगभग हर दिन सामने आते हैं, लेकिन आज ऑनलाइन फर्जी पेपर बेचने के मामले में पहली बार आरोपीयों को सजा सुनाई गई है। इस फर्जीवाड़े में शामिल तीन लोगों को सजा सुनाई गई है। आरोपीयों पर दो-दो साल कारावास और 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इन आरोपीयों ने कई स्टूडेंट्स से भीम ऐप के माध्यम से रुपए ऐंठे हैं। 

ये था मामला 

एमपी में पहली बार ऑनलाइन फर्जी पेपर बेचने के मामले में तीन आरपियों को सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि ये मामला 22-02-2022 से 4-03-2023 के बीच का है। इस दौरान तीन आरोपियों ने 10 वीं और 12 वीं की कक्षा के बच्चों के साथ फर्जीवाड़ा किया है। इन तीन आरोपीयों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया। जिसमें बकायदे इन्होंने एमपी बोर्ड का लोगो भी लगाया था। इसमें इन आरोपियों ने दावा किया था कि वे एमपी बोर्ड का 10 वीं और 12 वीं का पेपर देंगे, जिससे बच्चे अधिक अंक ला पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से इस पेपर के लिए भीम एप पर वसूली भी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने बच्चों को गलत पेपर थमा दिया और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया। इस आरोप को देखते हुए न्यायालय द्वारा इन तीनों आरोपियों को सजा सुना दी गई है। तीनों को 2-2 साल का कारावास और 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 


संबंधित समाचार