होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी दर्ज की गई। कई इलाकों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

कई जिलों में फसलों को नुकसान

उज्जैन और मंदसौर सहित मालवा-निमाड़ के कई जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं और चना जैसी फसलों को नुकसान की खबरें हैं। श्योपुर में आंधी की रफ्तार 63 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि नालखा क्षेत्र में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। फरवरी में यह तीसरी बार है जब मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई है।

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

प्रदेश में इस समय मौसम की दोहरी तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं बारिश से दिन का पारा नीचे आया है, तो कुछ जिलों में अब भी गर्मी का असर बना हुआ है। इंदौर, धार और गुना में हल्की बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

राजधानी के तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल में दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रात के समय ठंडक बढ़ने से कई शहरों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

खरगोन रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में दर्ज किया गया, जहां दिन का पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खंडवा में भी अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। किसानों को सतर्क रहने और फसल सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।


संबंधित समाचार