होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp politics: कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान पर मचा बवाल, यूथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में जलाया पुतला, इस्तीफे की मांग

Mp politics: कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान पर मचा बवाल, यूथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में जलाया पुतला, इस्तीफे की मांग

भोपाल  : मध्यप्रदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान पर बवाल  मचा हुआ है। मामला जहां लगातार गहराता जा रहा है। तो वही यूथ कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया। साथ ही सार्वजनिक रूप से माफ़ी और सीएम मोहन यादव से मंत्री के इस्तीफे की मांग की। 

भोपाल सहित इन जगहों पर जलाया गया पुतला

दरअसल, विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित अपशब्द कहे जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को उमरिया, मैहर, धार, भोपाल सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। 

ऐसे जनप्रतिनिधि को सत्ता में रहने का अधिकार नही 

इधर,  प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों का दर्द नहीं समझ सकता, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने इकलौते कमाने वाले सदस्यों को खो दिया, जिससे उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। इसके बावजूद मंत्री का यह बयान सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है।

सदन में इंदौर दूषित पानी कांड का उठाया गया मुद्दा 

बता दें कि गुरुवार को सदन में इंदौर दूषित पानी कांड को लेकर कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तिखी बहस हुई। इस पर मंत्री जी ने अपना आपा खो दिया और उमंग को औकात में रहने की बता कह डाली। 


संबंधित समाचार