होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हरिभूमि-आईएनएच जिला संवाद आज धमतरी में, विकास और योजनाओं पर होगी व्यापक चर्चा...

हरिभूमि-आईएनएच जिला संवाद आज धमतरी में, विकास और योजनाओं पर होगी व्यापक चर्चा...

धमतरी। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए आज 20 फरवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे से हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड धमतरी में “जिला संवाद 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह हरिभूमि एवं आईएनएच द्वारा आयोजित किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम का संचालन हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे। कार्यक्रम की थीम “बढ़ते भारत की आवाज” रखी गई है, जिसके तहत सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक चुनौतियों और आगामी विकास रोडमैप पर गहन विमर्श होगा।

पहले सत्र में सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी:

पहले सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें प्रीतेश गांधी, प्रदेश सहकार्यालय मंत्री, भाजपा, नीशु चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दीपक ठाकुर, समाजसेवी, रोमी सावलानी, गंगरेल ग्रीन बिल्डर, प्रशासनिक सत्र में कलेक्टर और एसपी भागीदारी करेंगे। दूसरे सत्र में जिला प्रशासन की ओर से अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर धमतरी, सूरज सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक धमतरी,जिले में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों की प्रगति पर अपनी बात रखेंगे।

तीसरे और चौथे सत्र में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति:

तीसरे सत्र में रंजना डीपेन्द्र साहू, पूर्व विधायक,प्रकाश बैस, भाजपा जिलाध्यक्ष, मोहन लालवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, कविता योगेश बाबर, जिला पंचायत सदस्य, चौथे सत्र में अजय चंद्राकर, कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री, विकास के मुद्दों पर विचार रखेंगे।

पांचवां सत्र सांसद, विधायक और मंत्री होंगे शामिल:

पांचवें सत्र में रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद, ओंकार साहू धमतरी विधायक, अंबिका मरकाम सिहावा विधायक, जगदीश रामू रोहरा महापौर, नगर निगम धमतरी अरूण सार्वा, अध्यक्ष जिला पंचायत छठवें और अंतिम सत्र में टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विकास, अधोसंरचना और जनकल्याण पर केंद्रित रहेगा संवाद:

जिला संवाद 2026 के दौरान अधोसंरचना परियोजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण एवं शहरी विकास, कृषि, रोजगार सृजन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की एक मंच पर उपस्थिति इस कार्यक्रम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और सार्थक संवाद का सशक्त माध्यम बना रही है। धमतरी जिले के लिए यह आयोजन न केवल उपलब्धियों की समीक्षा का मंच है, बल्कि आगामी विकास रणनीति तय करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


संबंधित समाचार