होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news ; ट्विशा शर्मा केस में विवेक तन्खा ने CBI जांच की मांग, पुलिस ने फरार पति पर 30 हजार का इनाम किया घोषित

Bhopal news ; ट्विशा शर्मा केस में विवेक तन्खा ने CBI जांच की मांग, पुलिस ने फरार पति पर 30 हजार का इनाम किया घोषित

भोपाल : ट्विशा सुसाइड केस में पुलिस जहां दिन रात काम कर सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। तो वही दूसरी तरफ मृतका के परिजन अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आज सीएम मोहन से मिलने के लिए पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। तो वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विशा केस को  संज्ञान में लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार का इनाम किया घोषित

इतना ही नहीं ट्विशा के मौत के बाद मौके से फरार पति समर्थ सिंह की तलाश करने में पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। साथ ही फरार समर्थ का पता बताने वालों के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। जो की पहले 10 हजार था। 

जांच में  हत्या के सबूत नहीं मिले

इधर , मामले को लेकर भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में 304(B) का केस है और अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पार्टियां लगा दी हैं. बाकी जो दूसरी आरोपी लड़के की मां है. उनके खिलाफ हमारी जांच जारी है. केस में अभी तक की जांच में आत्महत्या के संकेत मिले है, जबकि अभी तक हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। 

सीबीआई जांच की मांग

केस का समय जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे परिजनों की उम्मीद भी टूटी जा रही है। जांच में हो रही देरी को देखते हुए कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। विवेक तन्खा ने पत्र में लिखा कि जांच स्थानीय स्तर पर भरोसे की स्थिति में अब नहीं रह गई है। परिवार का पुलिस व प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। 

ससुराल पक्ष पर दहेज, हत्या और प्रताड़ना के आरोप

बता दें कि 12 मई की रात ट्विशा शर्मा का शव उसके ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में फंदे से लटका मिला। जिसे मृतका के परिजनों ने हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज, हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कार्रवाई। 
 


संबंधित समाचार