BCCI ने दी गुड न्यूज: रिटायरमेंट के बाद विराट और रोहित का ग्रेड A+ अनुबंध रहेगा जारी...

BCCI ने दी गुड न्यूज: रिटायरमेंट के बाद विराट और रोहित का ग्रेड A+ अनुबंध रहेगा जारी...

central contract list: टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद भी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों दिग्गजों का ग्रेड A+ अनुबंध जारी रहने वाला है। दरअसल इस सन्दर्भ में BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड को लेकर सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि कहा, T-20 और टेस्ट मैचों से 'भले ही इन दोनों ने संन्यास की घोषणा कर दी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट का वे अभी भी हिस्सा हैं, जिससे उन्हें अब भी  ग्रेड A+ की सभी सुविधाएं मिल पाएगी।'

बीसीसीआई ने भेजा कॉन्ट्रैक्ट :
 
सूत्रों के मुताबिक अप्रैल में BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की एक ल‍िस्ट जारी की थी। जिसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी की थी। ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, साल 2024 से 30 सितंबर, साल 2025 तक के लिए  बनाई थी। और इस बार 34 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भेजा था। 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से इनकी छुट्टी:

इस लिस्ट में ईशान किशन को ग्रेड-सी और श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी  र में शामिल किया था। साथ ही हर्षित राणा,अभिषेक शर्मा,  वरुण चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके अलावा केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और जितेश शर्मा रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी कर दी गई थी। 

 प्लेयर्स को मिलता है इतने पैसे :

मिली जानकारी के मुताबिक BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में लगभग 4 कैटेगरी रखी गई हैं। जिसके तहत ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़,  B में 3 A में 5, और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना इनकम मिलेगा। बता दें कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पिछले साल 30 खिलाड़ियों को रखा गया था.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट :
 
वहीं बीसीसीआई के 2024-25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट के मुताबिक ग्रेड ए+ में 4 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। ग्रेड ए में 6 खिलाड़ी है इसमें शुभमन गिल,मोहम्मद शमी,  केएल राहुल,  मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या हैं। और ग्रेड बी में 5  खिलाड़ियों को शामिल हैं, इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं। और लास्ट यानी ग्रेड सी लगभग 19 खिलाड़ी के नाम हैं सामने आए हैं। इसमें रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा,  रिंकू सिंह, शिवम दुबे, मुकेश कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रजत पाटीदार, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती,  सरफराज खान, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और  आकाश दीप सहित  ईशान किशन हैं।    
 


संबंधित समाचार