होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

T20 World Cup 2026 Final: भारत तीसरी बार टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई...

T20 World Cup 2026 Final: भारत तीसरी बार टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई...

T20 World Cup 2026 Final अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीत लिया।

प्रधानमंत्री टीम को दी बधाई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद 'मेन इन ब्लू' की जमकर सराहना की है इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं, इस जीत को PM मोदी ने खिलाड़ियों के परिश्रम का परिणाम और के साथ क्रिकेट की जीत करोड़ों भारतीयों के अटूट विश्वास कहा है।

भारत बना तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश:

इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इससे पहले भारत ने 2007 में MS Dhoni और 2024 में Rohit Sharma की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा भारत टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई है।

अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी:

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर Abhishek Sharma ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के छह ओवर में 92 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

सैमसन और ईशान की शतकीय साझेदारी:

अभिषेक के आउट होने के बाद Sanju Samson और Ishan Kishan ने पारी को संभालते हुए तेज रनगति बनाए रखी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की शानदार साझेदारी की। ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं सैमसन ने एक और बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय पारी में बने कई रिकॉर्ड:

इस मैच में भारतीय टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 7.2 ओवर में 100 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड पावरप्ले में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम अभिषेक और सैमसन की जोड़ी ने 24 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

2023 की हार का बदला भी पूरा:

अहमदाबाद के इसी मैदान पर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम इंडिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने उसी मैदान पर चैंपियन बनकर नया इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव अब विश्व विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं और टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।


संबंधित समाचार