IPL 2026 Schedule: अहमदाबाद। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत अब 28 मार्च 2026 से होगी। पहले यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन देश में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। ब्रॉडकास्टर Star Sports ने इस नई तारीख की आधिकारिक घोषणा Narendra Modi Stadium में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान की।
विधानसभा चुनावों के कारण बदला IPL का शेड्यूल:
आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में बदलाव की मुख्य वजह देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टूर्नामेंट की शुरुआत दो दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि चुनावों के कारण आईपीएल का कार्यक्रम पिछले कुछ सीजन की तरह दो चरणों में भी आयोजित किया जा सकता है।
बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मुकाबला:
आईपीएल 2026 का पहला मैच और फाइनल मुकाबला M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पिछले सीजन में Royal Challengers Bengaluru ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल की परंपरा के अनुसार ओपनिंग और फाइनल मैच आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर ही आयोजित किए जाते हैं।
RCB के दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे:
इस बार Royal Challengers Bengaluru अपने सभी घरेलू मैच केवल बेंगलुरु में नहीं खेलेगी। टीम के 7 होम मैचों में से 5 मैच बेंगलुरु में 2 मैच रायपुर में खेलने की योजना बनाई गई है। रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium को इन मुकाबलों की मेजबानी मिलेगी।
चुनावी राज्यों में भी होंगे IPL मुकाबले:
चुनाव होने के बावजूद इन राज्यों के प्रमुख स्टेडियमों में आईपीएल मैच आयोजित किए जाएंगे।
राज्य शहर स्टेडियम
केरल तिरुवनंतपुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
असम गुवाहाटी ईडन गार्डन्स
तमिलनाडु चेन्नई एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम
पश्चिम बंगाल कोलकाता बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
31 मई को हो सकता है IPL 2026 का फाइनल:
पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई नीलामी के दौरान बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को संकेत दिया था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अब ओपनिंग डेट 28 मार्च कर दी गई है, लेकिन फाइनल की संभावित तारीख 31 मई 2026 ही रहने की उम्मीद है। रविवार को फाइनल कराने की परंपरा को देखते हुए यह तारीख सबसे उपयुक्त मानी जा रही है।