Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav अब अपनी निजी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। शानदार क्रिकेट करियर के बीच कुलदीप अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे। यह शादी उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन Mussoorie में आयोजित की जाएगी।
मसूरी में होगा निजी वेडिंग समारोह:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के एक लक्ज़री रिसॉर्ट में बेहद निजी अंदाज में होगी। इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पारंपरिक तरीके से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन किया जाएगा।
लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन:
शादी के बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी शादी:
बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में होने वाली थी। हालांकि उस समय भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और ICC Men's T20 World Cup के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। यह समारोह भी बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।
कौन हैं वंशिका चड्ढा?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा उत्तर प्रदेश के कानपुर के श्यामनगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से साल 2017 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। फिलहाल वह वहीं काम कर रही हैं और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
बचपन की दोस्ती अब बनेगी जीवनसाथी:
कुलदीप यादव और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती कई सालों पुरानी है और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। अब यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है।