होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raisen Breaking: मंडीदीप में युवक को कार से कुचलने का वीडियो वायरल

Raisen Breaking: मंडीदीप में युवक को कार से कुचलने का वीडियो वायरल

लोकेशन: रायसेन (मध्यप्रदेश) 
संवाददाता: संजय चौहान | मो. 78692 37440

Raisen Breaking: रायसेन जिले के मंडीदीप से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को कार से कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित सतलापुर थाना क्षेत्र की है।

सीसीटीवी में कैद घटना

वायरल सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, तभी एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने गाड़ी रिवर्स लेकर युवक को दोबारा कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मृतक HEG फैक्ट्री कर्मचारी

मृतक युवक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो मंडीदीप की HEG फैक्ट्री में कर्मचारी था। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


संबंधित समाचार