होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATNA NEWS : चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल, इलाज जारी

SATNA NEWS : चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल, इलाज जारी

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में रविवार को हुए दुखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी लोग कानपुर और हमीरपुर जिले के रहने वाले थे और मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी झूरी नदी के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना रविवार देर रात लगभग तीन बजे के पास आस की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

घटना नया गांव चित्रकूट थाना क्षेत्र की

घटना नया गांव चित्रकूट थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को तुरंत इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। 

हादसे में इनकी गई जान 

पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (50) पुत्र मूलचंद गुप्ता निवासी द्विवेदी नगर, गल्ला मंडी कानपुर, थाना नौबस्ता, जिला कानपुर और हिमांशु सिंह सेंगर (30) पुत्र स्व. दिनेश सिंह सेंगर निवासी गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर कानपुर के रूप में हुई है।

हादसे में यह हुए घायल

घायलों में राजकुमार गुप्ता (37) पुत्र सूरज बली गुप्ता निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना मरौहा सुमेरपुर, हमीरपुर, गोपाल तिवारी (42) पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी संजय गांधी नगर, थाना नौबस्ता कानपुर, दीपक तिवारी (35) पुत्र पवन कुमार तिवारी निवासी नौबस्ता, थाना बिधनू कानपुर नगर व राहुल पांडे (35) पुत्र रमेश चंद्र पांडे निवासी गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर कानपुर शामिल हैं।


संबंधित समाचार