होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

वंदे मातरम् को लेकर सख्त निर्देश: अब हर सरकारी समारोह में पहले बजेगा राष्ट्रीय गीत

वंदे मातरम् को लेकर सख्त निर्देश: अब हर सरकारी समारोह में पहले बजेगा राष्ट्रीय गीत

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान और प्रस्तुति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि वंदे मातरम् को राष्ट्रीय प्रतीकों के समान आदर दिया जाना चाहिए और इसके लिए एक समान प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा।

अब से जब भी वंदे मातरम् किसी सरकारी आयोजन, आधिकारिक कार्यक्रम या सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में बजाया जाएगा, तो वहां मौजूद सभी लोगों के लिए सम्मान में खड़े रहना आवश्यक होगा।

राष्ट्रगान से पहले होगा वंदे मातरम्

नई व्यवस्था के अनुसार, वंदे मातरम् का पूरा छह छंदों वाला संस्करण, जिसकी अवधि लगभग तीन मिनट से अधिक है, राष्ट्रगान जन गण मन से पहले प्रस्तुत किया जाएगा।

यदि किसी कार्यक्रम में दोनों को शामिल किया जाता है, तो क्रम तय किया गया है—पहले वंदे मातरम् और उसके बाद राष्ट्रगान। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सावधान मुद्रा में खड़े रहना होगा। सरकार का मानना है कि इससे राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों की विशिष्ट पहचान और गरिमा बनी रहेगी।

किन अवसरों पर लागू होंगे नियम

निर्देशों के मुताबिक, यह प्रोटोकॉल कई प्रमुख अवसरों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं: राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम, राष्ट्रपति के आगमन और राष्ट्र को संबोधन से पहले व बाद,राज्यपालों के आधिकारिक समारोह, पद्म पुरस्कार और अन्य नागरिक सम्मान समारोह (विशेष रूप से राष्ट्रपति की उपस्थिति में) हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि ये नियम सिनेमा हॉल पर लागू नहीं होंगे। फिल्म शुरू होने से पहले वंदे मातरम् बजाना या दर्शकों का खड़ा होना अनिवार्य नहीं किया गया है।

एकरूपता लाने का प्रयास

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन दिशा-निर्देशों का मकसद किसी पर बाध्यता थोपना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर स्पष्टता और एकरूपता सुनिश्चित करना है।पिछले कुछ समय में वंदे मातरम् को लेकर विभिन्न स्तरों पर विवाद और बहस देखने को मिली थी। ऐसे में सरकार की यह पहल राष्ट्रीय भावना और परंपराओं को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।


संबंधित समाचार