होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parliament Budget Session Live: लोकसभा में हंगामा, U-19 विश्व विजेता टीम को बधाई, कार्यवाही स्थगित...

Parliament Budget Session Live: लोकसभा में हंगामा, U-19 विश्व विजेता टीम को बधाई, कार्यवाही स्थगित...

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत होनी थी, लेकिन प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले स्पीकर ओम बिरला ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी और इसे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

बजट पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने:

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के संकेत पहले से ही थे। विपक्ष विशेष रूप से इंडिया-US अंतरिम ट्रेड डील, कृषि आयात पर शून्य शुल्क, किसानों के हित और आर्थिक प्राथमिकताओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर सत्र की रणनीति तय करने के लिए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक करने वाले हैं।

एम्स दिल्ली की स्थिति पर उठा सवाल:

राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने एम्स दिल्ली में मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित ओपीडी क्षमता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई मरीजों को लंबे समय बाद की तारीख मिलती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। उनके अनुसार एम्स कई मरीजों के लिए आखिरी उम्मीद है। शेल्टर होम्स पर्याप्त नहीं हैं। देश में मेडिकल पॉवर्टी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य क्षेत्र का झुकाव निजी सेक्टर की ओर बढ़ रहा है, जिस पर संतुलित नीति की जरूरत है।

राहुल गांधी के न बोल पाने पर विवाद:

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के न बोल पाने को लेकर विवाद गहरा गया है। विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है, हालांकि हस्ताक्षर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित:

प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और बाद में दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।


संबंधित समाचार