होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS :मीनाक्षी नटराजन मामले में सुनवाई जारी, उमंग ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का लगाया आरोप

MP NEWS :मीनाक्षी नटराजन मामले में सुनवाई जारी, उमंग ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का लगाया आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश के राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस बीजेपी के बीच आर पार की लड़ाई तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट के नामांकन रद्द होने के चलते इंसाफ की गुहार में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तो वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक मीनाक्षी नटराजन को समर्थन देने के लिए दिल्ली पहुंच चुके है। नामांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जहां जारी है। तो वही अब हर किसी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। इसी बीच उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने के आरोप लगाए है। 

रिटर्निंग ऑफिसर ने खुद नामांकन रद्द करने में मानी गलती 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नामांकन रद्द मामले को लेकर कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने खुद नामांकन रद्द करने में गलती मानी है। अधिकारी ने कहा- मुझे नौकरी करनी है, इसलिए सरकार के साथ रहना है। उमंग ने आगे कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दो दिन पहले चुनाव आयोग से मिला था। फिर भी चुनाव आयोग ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी। 

मध्य प्रदेश में अब सीट चोरी देख रहे हैं

चुनाव आयोग लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहा है। पहले वोट चोरी देखी, अब मध्य प्रदेश में सीट चोरी देख रहे हैं। आज मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ है, कल किसी भी विधायक-सांसद का पर्चा निरस्त हो सकता है। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, हर नागरिक के अधिकारों की लड़ाई है। राष्ट्रपति से मिलने के लिए सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे है। फिर भी राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं दिया गया। देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। 


संबंधित समाचार