होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAGAR NEWS : बड़ी खबर ! सागर में महिला पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

SAGAR NEWS : बड़ी खबर ! सागर में महिला पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

सागर:  मध्य प्रदेश के सागर से एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसिड अटैक शुक्रवार देर रात एक महिला पर किया गया। जो की अपने बच्चों की दवाई लेकर लौट रही थी। हमले की वजह से महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। 

मेडिकल स्टोर से घर लौट रही थी महिला 

पुलिस को बयान देते हुए 36 वर्षीय अर्चना अहिरवार ने बताया कि रात में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान कजलीवन मैदान के पास दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उन पर एसिड फेंककर फरार हो गए। हमले के बाद महिला दर्द से चीखने लगी, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

महिला की पीठ बुरी तरह झुलसी

एसिड अटैक में महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फ़िलहाल महिला की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) रेफर कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हमले की वजह अज्ञात 

इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला व्यक्तिगत रंजिश के कारण किया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
 


संबंधित समाचार