होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JALABPUR NEWS : जबलपुर में हाईवा से टकराई स्कार्पियो, मिनटों में कार बनी आग का गोला, 2 की जिंदा जलकर मौत

JALABPUR NEWS : जबलपुर में हाईवा से टकराई स्कार्पियो, मिनटों में कार बनी आग का गोला, 2 की जिंदा जलकर मौत

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार शाम को बरेला के शारदा मंदिर के पास डंपर और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हदसा इतना ज्यादा भीषण था कि दोनों को बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर स्थिति का जायजा लिया। 

मृतको और गाड़ी की पहचान में जुटी पुलिस 

सूत्रों के अनुसार रेत से भरा डंपर मंडला की तरफ से आ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो जबलपुर से मंडला की ओर जा रही थी। नागा घाटी के पास रेत से भरे डंपर ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिसकी वजह से स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

शनिवार शाम 6 बजे हुआ हादसा 

हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे के करीब बरेला स्थित शारदा मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते कार में आग लगाई गई और कार में सवार दोनों युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

मिनटों में कार बनी आग का गोला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवा डंपर कार को काफी दूरी तक घसीटता रहा। इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए, जिससे उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन आग का गोला बन गया और देखते ही देखते दोनों लोग मौत की आगोश में समां गए। 


संबंधित समाचार