होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SOCIAL MEDIA पर खुले आम भिड़ गईं थी दो महिला IAS और IPS अधिकारी, दोनों के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने जारी किया जांच करने का आदेश

SOCIAL MEDIA पर खुले आम भिड़ गईं थी दो महिला IAS और IPS अधिकारी, दोनों के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने जारी किया जांच करने का आदेश

Social Media में कुछ दिनों पहले दो महिला अधिकारियों का विवाद खुलकर सामने आया था. यह मामला कर्णाटक का है जिसमें IPS अधिकारी डी रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर गंभीर आरोप लगाई थीं. इस घटना के बाद अब कर्नाटक सरकार ने दोनों महिला अधिकारीयों पर विभागीय जांच कराने का आदेश जारी किया है।

अधिकारीयों का किया गया है तबादला:
कर्नाटक सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच इस प्रकार से विवाद को गंभीरता से लिया था। जिसके बाद अब रूपा के खिलाफ सार्वजनिक बयान जारी करने, सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें पोस्ट करने के मामलों की जांच की जाएगी। फिलहाल अगले आदेश तक IPS अधिकारी डी रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी का तबादला कर दिया गया है. 

अब जानें क्या हुआ था पूरा मामला: 
IPS अधिकारी डी रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनेताओं से मुलाकात कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा है कि रोहिणी सिंधुरी विधायक सा रा महेश से मुलाकात की थी। यह पहली बार सुना है कि कोई IAS ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति से मीटिंग में था।

रोहिणी सिंधुरी ने सभी आरोपों ठराया झुठा:
रोहिणी सिंधुरी ने IPS डी. रूपा के लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि रूपा उनके खिलाफ झूठा और व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही हैं. मैं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी और अन्य कार्रवाई करूंगी। उन्होंने बताया कि मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट्स से तस्वीरें ली हैं। 

IAS अधिकारियों के साथ तस्वीर साझा करने का आरोप: 

बता दें कि रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021 और 2022 में IAS अधिकारियों के साथ कथित रूप से इन तस्वीरों को साझा किया था। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स के मुताबिक ऐसी तस्वीरें शेयर करना और इस तरह की बातचीत करना अपराध है।

Read More: 


watch latest News Video: 

 


संबंधित समाचार