गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में आमों की बहार आ जाती है। 100 से 500 रुपये किलो तक मिलने वाले आमों के बीच एक ऐसा आम भी है जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ आम माना जाता है।
क्या है मियाजाकी आम की कीमत?
इंटरनेशनल मार्केट में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। इतनी कीमत में भारत में एक सेकेंड हैंड कार या नई लग्जरी बाइक खरीदी जा सकती है।
कहां उगाया जाता है यह खास आम?
यह खास किस्म का आम जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। यहां की जलवायु और खेती की तकनीक इस आम को बेहद खास बनाती है।
क्यों इतना महंगा है मियाजाकी आम?
मियाजाकी आम की ऊंची कीमत के पीछे कई कारण हैं, विशेष खेती तकनीक: आमों को पेड़ पर पूरी धूप में पकाया जाता है सख्त क्वालिटी चेक: केवल वही आम बेचे जाते हैं। जिनका वजन 350 ग्राम से ज्यादा हो इसमें शुगर कंटेंट 15% से अधिक होता है, सीमित उत्पादन हर साल इसकी पैदावार बहुत कम होती है। इन्हीं कारणों से यह आम बेहद दुर्लभ और कीमती बन जाता है।
कैसा होता है इसका स्वाद?
मियाजाकी आम का स्वाद बेहद खास और अनोखा होता है। यह बहुत रसीला और मलाईदार होता है, मुंह में जाते ही घुल जाता है, इसकी मिठास संतुलित होती है, इसकी खुशबू पूरे कमरे को महका सकती है। इसी वजह से इसे जापान में ‘Egg of the Sun’ (सूर्य का अंडा) कहा जाता है।
VIP जैसी होती है सुरक्षा
इस आम की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इसकी सुरक्षा भी VIP लेवल की होती है। भारत के जबलपुर में एक किसान ने जब इसकी खेती की, तो बाग की सुरक्षा के लिए गार्ड और शिकारी कुत्ते तक तैनात किए गए थे। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
गिफ्ट के तौर पर भी है खास
जापान में मियाजाकी आम को खास मौकों पर गिफ्ट के रूप में दिया जाता है। यह सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि स्टेटस और लक्जरी का प्रतीक माना जाता है। मियाजाकी आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि अपनी गुणवत्ता, स्वाद और दुर्लभता के कारण एक लक्जरी आइटम बन चुका है। इसकी कीमत भले ही आम आदमी की पहुंच से बाहर हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है।