होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

‘लाल चींटी की चटनी से बढ़ाए इम्युनिटी, ऐसी होती है तैयार, पर्यटकों की है पहली पसंद

‘लाल चींटी की चटनी से बढ़ाए इम्युनिटी, ऐसी होती है तैयार, पर्यटकों की है पहली पसंद

red ant chutney : भारत के अलग अलग राज्य अपने खाने और ऐतिहासिक जगहों को लेकर दुनिया भर में मशहूर है। ऐसा ही एक राज्य है छत्तीसगढ़। जहां की ‘लाल चींटी की चटनी का स्वाद चखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक छत्तीसगढ़ के बस्तर आते है। यह चटनी खाने में जितनी स्वादिस्ट लगती है। उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इतना ही नहीं इस चटनी को ब्रिटिश शेफ बॉर्डन रामसे की फेवरेट लिस्ट में भी शामिल किया गया है। 

लाल चींटी में होते है आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे तत्व 

बता दें कि लाल चींटी की चटनी से फॉर्मिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जिनसे हार्ट और आखों को फायदा होता है। इसके साथ ही  इम्यूनिटी भी बढ़ती है और पाचन भी बेहतर होता है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर में मिलने वाली इस आदिवासी डिश का नाम चपरा है। यह एक प्रकार की चटनी होती है। जिसे नमक और मिर्ची डालकर तैयार की जाती है। 

कैसे बनाते है चटनी 

खास बता यह है कि इस डिश को तैयार करने में बिलकुल भी समय नहीं लगता। बल्कि कुछ मिनट ही चटनी तैयार हो जाती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि , अप्रैल और मई का महीना आते ही ये लाल चींटियां जंगलों में सरगी और साल के पेड़ों के पत्तों में बड़े पैमाने पर छत्ता बनाती हैं। फिर पेड़ों पर चढ़ कर इन चींटियों को जमा कर लेते हैं। अगर इसकी चटनी बनानी हो तो उसे सिलबट्टे पर पीस कर उसमें स्वाद के अनुसार नमक और मिर्च मिलाते हैं। इससे स्वाद चटपटा हो जाता है और फिर बड़े चाव से खाते हैं। आजकल कुछ आदिवासी चटनी में लहसुन और अदरक भी मिलाने लगे हैं।

कई बीमारियों से बचाती है लाल चटनी

आदिवासियों का मानना है कि चापड़ा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इन चींटियों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन के साथ ही आयरन और कैल्सियम पाया जाता है। इसके सेवन से मलेरिया, पीलिया और अन्रू जलजनित बीमारियां में आराम मिलता है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जो बीमारियों से रक्षा करती है।
 

 

 

कैसे बनाते हैं

इस चटनी को सिलबट्टे या फिर कढ़ाई में बनाया जाता है। चींटियों को लाल मिर्च, नमक, लहसुन, धनिया और टमाटर, प्याज के साथ मिलाकर चटनी या सब्जी जैसे बनाकर खाया जाता है।


संबंधित समाचार