होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : बड़ी खबर ! मैहर में डूबने से दो किशोरियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

MAIHAR NEWS : बड़ी खबर ! मैहर में डूबने से दो किशोरियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में उस वक्त मातम पसर गया जब नहाने के दौरान दो किशोरियां की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। दोनों मृतक नाबालिग अपनी अन्य दो सहेलियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गई थीं। जहां गहराई में सामने की वजह से दोनों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान पूनम चौधरी (10) और अंचल चौधरी (17) वर्ष के रूप में की है। 

एक को बचाने के चक्कर में दो की गई जान 

बताया जा रहा है कि गांव की चार किशोरियां पटेहरा बीड़ी बस्ती के तालाब में नहाने के लिए गई थी। इस दौरान एक किशोरी पानी की गहराई में समां गई। जिसे डूबता देख अन्य ने भी पानी में छलांग लगा दी। मौक पर मौजूद लोगों ने जब बच्चियों को पानी में डूबता देखा तो तुरंत बचाने के लिए तालाब में पहुंचे। लेकिन तब तक दो मौसूम पानी में डूब चुकी थी। लेकिन समय रहते दो को बचा लिया गया। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। किशोरियां की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार