ASHOKNAGAR NEWS : बड़ी खबर ! अशोकनगर में दो सगे भाईयों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

ASHOKNAGAR NEWS : बड़ी खबर ! अशोकनगर में दो सगे भाईयों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

अशोकनगर : मध्यप्रदेश के अशोकनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो सगे भाइयों ने ट्रेन से काटकर अपनी जान दे दी। दोनों भाइयों ने सूदखोर साहूकारों से परेशान होकर यह उठाया। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस ने घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट से की। पुलिस ने शवों को फ़िलहाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

सूदखोर साहूकारों से परेशान होकर की आत्महत्या 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों ने कुछ समय पहले सूदखोर साहूकारों से कर्ज लिए थे। धीरे धीरे कर दोनों ने कर्ज चुका दिया। बावजूद इसके सूदखोर साहूकारों द्वारा पैसों की मनाग की जा रही थी। जिसकी वजह से दोनों भाइयों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों क सौप दिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

मृतकों की पहचान नंदकिशोर और रामेश्वर सोनी के रूप हुई

पुलिस ने मृतकों की पहचान नंदकिशोर और रामेश्वर सोनी के रूप में की है। जिनके शव बीते दिन अशोकनगर रेलवे ट्रेक पर मिले। इस पूरे मामले में देहात थाना पुलिस ने  मर्ग कायम कर मामले को आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी बेगुनाह ने सूदखोरों से परेशान होकर जान न दी हो। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। 
 


संबंधित समाचार