होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : PWD के 2 इंजीनियर पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 90 हजार की रिश्वत लेते धराए, कार्रवाई जारी

INDORE NEWS : PWD के 2 इंजीनियर पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 90 हजार की रिश्वत लेते धराए, कार्रवाई जारी

इंदौर : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ रिश्वतखोरी का ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने PWD के 2 इंजीनियर को 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

भुगतान जारी करने के बदले मांगे पैसे 

मिली जानकारी के अनुसार, बालकुमार जैन सहायक यंत्री (प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत व यांत्रिकी संभाग, इंदौर) और धीरेन्द्र कुमार नीमा सब इंजीनियर (प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी) ने फरयादी से भुगतान जारी करने के बदले 90 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

17 लाख रुपए का भुगतान था लंबित

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर आदर्शपुरम, ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ने सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम 20 लाख रुपए में लिया था, जिसे एक माह में पूर्ण कर दिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद जीएसटी सहित 17 लाख रुपए का भुगतान लंबित था।

दोनों इंजीनियरों ने मांगी 6% कमीशन 

जिसे जारी करने के एवज में दोनों इंजीनियरों ने 6% कमीशन की मांग की थी। इसमें बालकुमार जैन ने 4% यानी 60 हजार रुपये और धीरेन्द्र कुमार नीमा ने 2% यानी 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

भ्रष्टाचार निवारण के तहत केस  दर्ज 

फ़िलहाल लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


संबंधित समाचार