होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEONI NEWS : सिवनी सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, केस दर्ज

SEONI NEWS : सिवनी सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, केस दर्ज

सिवनी : मध्य प्रदेश में रफ़्तार का शिकार होने के चलते आये दिन लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर सिवनी से सामने आई है। जहां NH-44 पर हुए एक्सीडेंट में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर 2 लोग जबलपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान तरुणा (महिला) और प्रफुल्ल (युवक) के रूप में की है।  जो की महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही फरार आरोपी चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। 


संबंधित समाचार