हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा में रफ़्तार का शिकार होने के चलते 2 युवको की मौत हो गई। दोनों युवक कार में सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
हादसा हरदा के खुदिया सिराली मार्ग पर हुआ
हादसा हरदा के खुदिया सिराली मार्ग पर गुरुवार को हुआ। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान सर्वेश पिता विनोद उम्र 22 साल निवासी खुदिया एवं गौतम पिता पदम उम्र 19 साल निवासी खुदिया के रूप में की है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।
दोपहर करीब 12 बजे के आस पास की घटना
हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आस पास की है। जिसे देख आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल गई। जहां डॉ आर के चौधरी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।