होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! भोपाल से बेंगलुरू के लिए दो उड़ानें शुरू, किराया पहले से कम, देखें डिटेल

Bhopal News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! भोपाल से बेंगलुरू के लिए दो उड़ानें शुरू, किराया पहले से कम, देखें डिटेल

भोपाल : भोपाल से बेंगलुरु के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने के लिए इंडियन एयर लाइन ने दो नई उड़ाने  शुरू कर दी है। नई उड़ाने  शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है । बता दें कि पहले इस रूट पर केवल एक ही उड़ान चल रही है। इस कारण यात्रियों को अधिक किराये में सीट बुक करनी पड़ती थी।  लेकिन अब दो फ्लाइट शुरू होने से किराया भी सस्ता हो गया है। जिसके चलते अब यात्री बिना किसी दिक्कत के हवाई सफर का आनंद उठा सकेंगे। 

पहले किराया 15 हजार रूपये तक था 

राजधानी भोपाल से बड़ी संख्या में यात्री बेंगलुरु जाते हैं। छात्र वर्ग, आइटी प्रोफेशनल्स एवं पर्यटक भी अक्सर बेंगलुरु जाते हैं। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो ने दूसरी उड़ान भी प्रारंभ कर दी है। एक समय बेंगलुरु का किराया 15 हजार रूपये तक हो गया था। अब अधिक उड़न शुरू होने  से पांच से छह दिन पहले बुकिंग कराने पर छह से सात हजार रूपये में सीट मिल रही है। 

दो जुलाई से प्रारंभ होगी अन्य उड़ाने 

इसके साथ ही बेंगलुरु इवनिंग उड़ान का समय बदला गया है। यह उड़ान देर रात को रवाना होती है। इंडिगो ने कुछ समय पहले भोपाल से गोवा तक डायरेक्ट उड़ान अचानक बंद कर दी। यह उड़ान युवाओं की पसंदीदा उड़ान थी। इस बार समर सीजन में गोवा जाने वालों को परेशान होना पड़ा है। भोपाल से नागपुर तक भी कोई उड़ान नहीं है। हाल ही इंडिगो ने नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। यह उड़ान दो जुलाई से प्रारंभ होने वाली है। 

यहां देखें शेड्यूल  

बेंगलुरू प्रस्थान शाम 07.30 बजे

भोपाल आगमन रात्रि 09.25 बजे

भोपाल प्रस्थान रात्रि 10.10 बजे

बेंगलुरू आगमन रात्रि 12.10 बजे


संबंधित समाचार