होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पूरे देश में ट्रेंड कर रहा, ट्वीटर पर अब सीएम शिवराज ने भी लिखा “देख रहा है बिनोद”

पूरे देश में ट्रेंड कर रहा, ट्वीटर पर अब सीएम शिवराज ने भी लिखा “देख रहा है बिनोद”

BHOPAL : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक ट्वीट में कहा ‘देख रहा है बिनोद’ ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है!' पंचायत वेबसीरिज का ये डायलॉग इन दिनों बेहद लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स काफी शेयर किए जा रहे हैं। अब इस तर्ज पर तिरंगे पर सियासत को लेकर CM शिवराज ने कांग्रेस पर चुटकी ली है, उनके इस ट्वीट को बेहद पसंद भी किया जा रहा और अब ये ट्वीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा।

दरअसल मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खून-पसीने की कमाई से राष्ट्रीय ध्वज खरीदने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस ने मुफ्त तिरंगे झंडे बांटने का एलान किया है। इसको लेकर शुरू हुई सियासी गर्मागर्मी के माहौल में CM शिवराज ने कांग्रेस पर 'पंचायत' वेबसीरीज के डायलॉग के जरिए तंज कसा है।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक देशभर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। झंडे डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे। अब झंडे बेचने और मुफ्त में देने को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत जोर पकड़ चुकी है। कांग्रेस ने 15 अगस्त पर तिरंगा मुफ्त देने का ऐलान किया है, तो उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसको लेकर कांग्रेस पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है। 

 

 


संबंधित समाचार