होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Transgenders parade : गणतंत्र दिवस पर पहली बार ट्रांसजेंडर्स ने किया परेड, बस्तर के इतिहास में पहली बार राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Transgenders parade : गणतंत्र दिवस पर पहली बार ट्रांसजेंडर्स ने किया परेड, बस्तर के इतिहास में पहली बार राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Transgenders parade :  छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में पहली बार इतिहास रचने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर 6 ट्रांसजेंडर्स ने परेड की है। ट्रांसजेंडर्स ने सेना में शामिल होकर जगदलपुर के लालबाग मैदान में राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

READ MORE : जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने भोपाल का नाम भोजपाल करने की रखी मांग,कहा प्रधानमंत्री से भी करूँगा बात

ये ट्रांसजेंडर्स बस्तरिया फाइटर्स फोर्स में हैं। और गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए परेड में शामिल हुए है हाल ही में फोर्स में इनकी भर्ती हुई है। ये सभी बस्तर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें कांकेर की रहने वाली हिमांशी ने बताया कि , हमने रायपुर माना में ट्रेनिंग ली। वहीं अब हमें परेड में शामिल किया गया। यह हमारे लिए सबसे सुनहरा मौका है। वहीं दिव्या निषाद का कहना है कि, ऐसा लग रहा है मानों हम सपना देख रहे हैं। कभी नहीं सोचे थे कि, वर्दी पहनेंगे। परेड करेंगे। पुलिस अधिकारियों की माने तो ट्रांसजेंडर्स ने बस्तर फाइटर्स फोर्स के फिजिकल, लिखित और इंटरव्यू ये सभी टेस्ट पास किए थे।

READ MORE : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित

वहीं संभाग के 9 थर्ड जेंडर का चयन बस्तर फाइटर्स फोर्स के लिए किया गया। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, बस्तर में पहली बार तृतीय लिंग श्रेणी के लोगों का पुलिस में चयन हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ अब ये भी हथियार उठाएंगी।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार