होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल तेज, परिवहन विभाग के 165 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल तेज, परिवहन विभाग के 165 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में राज्य के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन विभाग में एक साथ 165 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस व्यापक बदलाव के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इन अधिकारीयों के हुए तबादले

परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार विभाग में कुल 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक के तबादले किए गए हैं। इस बड़े स्तर के फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गति लाने के रूप में देखा जा रहा है।











संबंधित समाचार