होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHEOPUR NEWS : कूनो में 20 से 22 जून तक पर्यटकों की ENTRY रहेंगी BAN, 1300 जवानों की सुरक्षा में पूरा पार्क, जानें मामला

SHEOPUR NEWS : कूनो में 20 से 22 जून तक पर्यटकों की ENTRY रहेंगी BAN, 1300 जवानों की सुरक्षा में पूरा पार्क, जानें मामला

श्योपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे में है। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसीज जहां अलर्ट मोड में है। तो वही 21 और 22 जून को राष्ट्रपति  कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। आगमन को लेकर श्योपुर को छावनी में तब्दील कर दिए गए है। तो वही पार्क की सुरक्षा में 1300 जवानों को तैनात किया गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा को देखते हुए 20 जून से 22 जून तक पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

आईएएस और आईपीएस के हाथों में सुरक्षा का जिम्मा 

प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को कूनो पहुंचने के बाद विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगी और अगले दिन पार्क का भ्रमण करेंगी। उनके दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। तो वही इनके सहयोग के लिए करीब 1300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

सड़क मार्गों की मरम्मत- साफ-सफाई जारी 

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्योपुर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सड़क मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, सुरक्षा जांच और संचार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह दौरा न सिर्फ कूनो नेशनल पार्क बल्कि पूरे श्योपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति की मौजूदगी से कूनो को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

कूनो में करेंगी रात्रि विश्राम 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर श्योपुर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. इसके बाद, अगले दिन यानी 22 जून की सुबह वह कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी.


संबंधित समाचार