होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WEATHER : मध्यप्रदेश में अंतिम चरण में मानसून, 21 सितंबर तक जमकर बरसेंगे बादल, 37 जिलों में हुई कम बारिश

MP WEATHER : मध्यप्रदेश में अंतिम चरण में मानसून, 21 सितंबर तक जमकर बरसेंगे बादल, 37 जिलों में हुई कम बारिश

भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों जहां उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तो वही दूसरी तरफ मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान, सितंबर के आखिरी सप्ताह से प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन इसके पहले प्रदेश में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 

18 से 21 सितंबर के बीच होगी बारिश 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 से 21 सितंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 22 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मानसून की वापसी की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से होने का अनुमान है, जिसके बाद धीरे-धीरे इसका असर मध्यप्रदेश से भी कम होना शुरू हो जाएगा। 

बारिश का आंकड़ा एक जैसा नहीं

प्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा भी एक जैसा नहीं रहा है। करीब 18 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित 37 जिलों में बारिश सामान्य औसत से कम रही है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। इसके बाद बारिश का दौर कमजोर होने की संभावना है।
 


 


संबंधित समाचार