होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhilai News: पुतला दहन के दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी, आरक्षक झुलसा

Bhilai News: पुतला दहन के दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी, आरक्षक झुलसा

आनंदनारायण ओझा//भिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भिलाई के सुपेला चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पुतला दहन के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो गई। इसी दौरान सुपेला थाने में पदस्थ एक आरक्षक झुलस गया। घायल आरक्षक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुतला दहन रोकने पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात सुपेला चौक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपेला चौक में उनका पुतला जलाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुतला दहन रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला झूमाझटकी तक पहुंच गया। पुतला दहन के दौरान हुए इसी विवाद में एक पुलिस आरक्षक आग की चपेट में आकर झुलस गया।

घायल आरक्षक का निजी अस्पताल में इलाज

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। आरक्षक को कितनी गंभीर चोट आई है, इसकी पूरी जानकारी मेडिकल जांच के बाद सामने आने की बात कही जा रही है।

आरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज

घटना के बाद घायल आरक्षक की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पुतला दहन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के दौरान हुए विवाद और झूमाझटकी से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


संबंधित समाचार