दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात हादसे का शिकार होने के चलते 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाढ से बहे टूटे पुल में संतुलन खोने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहे पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक
मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सभी लोग मोटरसाइकिल से तेंदूखेड़ा से झापन की तरफ जा रहे थे। लेकिन रास्ता भटकने के कारण वो क्षतिग्रस्त पुल की बिना रेलिंग वाली साइड पर पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान सागर जिले के छीरारी (रहली) गांव के निवासी अजय घोसी, अमित कुर्मी और पवन कुर्मी के रूप में हुई है। तीनों युवक दमोह जिले के समनापुर गांव के रहने वाले है। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।