होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDOSUR NEWS : मंदसौर में भीषण सड़क हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

MANDOSUR NEWS : मंदसौर में भीषण सड़क हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़-नीमच रोड पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक्सीडेंट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देख आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

दो बाइक की आमने- सामने भिड़त 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में आमने-सामने टकराईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे को देख आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक 3 की मौत हो चुकी थी। 

घटना सौम्या गांव की

पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतकों और घायल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सौम्या गांव की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

सभी का संबंध नीमच जिले से

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों और घायल महिला का संबंध नीमच जिले से है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
 


संबंधित समाचार