होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : महाकाल दर्शन के लिए निकले 3 दोस्तों की मौत, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, भिंड सड़क हादसे में एक युवक की गई जान

MP NEWS : महाकाल दर्शन के लिए निकले 3 दोस्तों की मौत, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, भिंड सड़क हादसे में एक युवक की गई जान

भिंड : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे बेलगाम होते जा रहे है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर उज्जैन से सामने आई है। जहां महाकाल के दर्शन के लिए निकले 3 दोस्तों की दर्शन से पहले मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। तो वही भिंड में खाना खाने निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि युवक परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। 

ऑटो के उड़े परखच्चे

पहली घटना उज्जैन की है। जहां महाकाल के दर्शन के लिए निकले 3 दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार मौत के घाट उतार  दिया। जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनो मृतक इंदौर के अरण्य नगर और लसूड़िया क्षेत्र के निवासी थे। जो ऑटो में सवार होकर उज्जैन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

तो वही हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। जिसे देख राहगीर मदद के लिए सामने आये और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी  दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान चिराग सोलंकी, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर और विशाल रावत के रूप में की है। जबकि एक्सीडेंट में ऑटो चालक जितेंद्र कछवाय गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। वही फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा उज्जैन के इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास गुरुवार देर रात हुआ.

होटल में खाना खाने निकला था युवक

दूसरी घटना भिंड की है। जहां होटल में खाना खाने निकले बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार मौत के घाट उतार दिया। हादसा ग्वालियर-इटावा हाईवे पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात की

बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय रामबरन जाटव शुक्रवार रात करीब 1 बजे बाइक से होटल पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, रामबरन जाटव राजस्थान में हलवाई का काम करते थे और परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव मौजीका पुरा प्रेमनगर आए हुए थे। जहां हादसे में उनकी जान चली गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात की है। 

 

 


संबंधित समाचार