होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर IPL मैच में कालाबाजारी पर सख्ती, QR आधारित M-Ticket सिस्टम से मिलेगी सीट सुरक्षा...

रायपुर IPL मैच में कालाबाजारी पर सख्ती, QR आधारित M-Ticket सिस्टम से मिलेगी सीट सुरक्षा...

IPL 2026 Raipur Match: रायपुर में 10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल मुकाबले को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई-टेक कर दी गई है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने और दर्शकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पहली बार ‘एम-टिकट’ (M-Ticket) सिस्टम लागू किया गया है। अब केवल ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।आयोजकों के मुताबिक, मैच वाले दिन दोपहर 3 बजे के बाद आरसीबी के आधिकारिक ऐप पर एक विशेष QR कोड जनरेट होगा। इसी QR कोड को स्कैन करने के बाद दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी।

ऐप में मिलेगा पूरा स्टेडियम मैप

नई व्यवस्था के तहत दर्शकों को आरसीबी ऐप में स्टेडियम का थ्रीडी मैप भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एंट्री गेट, पार्किंग, सीढ़ियां, मेडिकल सेंटर, एम्बुलेंस और सीट तक पहुंचने का पूरा रास्ता दिखेगा। इससे दर्शकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इस बार सीट नंबर के अनुसार दर्शकों को बैठाया जाएगा। यदि कोई दर्शक देर से भी स्टेडियम पहुंचता है तो उसकी सीट सुरक्षित रहेगी। पहले मैचों में ऐसी व्यवस्था नहीं होने से दर्शकों को सीट को लेकर परेशानी होती थी।

टिकट कालाबाजारी रोकने के लिए नया सिस्टम

रायपुर में बड़े मैचों के दौरान टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग लगातार बड़ी समस्या बनती रही है। इसी को देखते हुए आयोजकों ने एम-टिकट सिस्टम लागू किया है। यह टिकट सीधे दर्शक के मोबाइल नंबर और पहचान से लिंक रहेगा, जिससे फर्जी टिकट और अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। एक बार QR कोड स्कैन होने के बाद वह सिस्टम में ‘Used’ मार्क हो जाएगा। इसके बाद उसी कोड से दोबारा प्रवेश संभव नहीं होगा।

ऐसे मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

दर्शकों को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आरसीबी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा, जिसका उपयोग टिकट खरीदते समय किया गया था। ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद टिकट की जानकारी ऐप में दिखाई देगी। हालांकि QR कोड मैच वाले दिन ही एक्टिव होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से पहले से QR कोड उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

स्टेडियम से बाहर निकलने पर दोबारा एंट्री नहीं

आयोजकों ने दर्शकों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। एक बार स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मैच के दौरान नेटवर्क या इंटरनेट संबंधी दिक्कत न आए, इसके लिए विशेष तकनीकी इंतजाम किए गए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya गुरुवार शाम रायपुर पहुंच चुके हैं और 10 मई को होने वाले मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे।


संबंधित समाचार