इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी की आज दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। अश्विन जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते आज नेता जी को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।