होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL MURDER CASE : बड़ी खबर ! राजधानी में किरायेदार ने मकान मालकिन की बहरामी से हत्या, फिर खुद की ली जान

BHOPAL MURDER CASE : बड़ी खबर ! राजधानी में किरायेदार ने मकान मालकिन की बहरामी से हत्या, फिर खुद की ली जान

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक किराएदार ने अपनी मकान मालकिन की बहरामी से हत्या कर मौत के घाट उत्तार दिया। हत्या से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही कत्ल करने के बाद आरोपी ने भी ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान ले ली। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या और आत्महत्या मामले में केस दर्ज कर मामले में बारीकी से जांच शुरू कर दी है। वही शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का

मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। जहां आज किरायेदार ने मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उत्तार दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक महिला का बेटा जब घर लौटा। पूरे घर के फर्श पर खून पड़ा था और उसकी मां खून से सनी हुई बेजान पड़ी हुई थी। जिसे देख घबराए बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

हत्या का कारण अज्ञात 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। और फिर खुद की जान क्यों ली। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 
 


संबंधित समाचार