होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli news : दुखद ! सिंगरौली भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 की मौत, परिवार में पसरा मातम

Singrauli news : दुखद ! सिंगरौली भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 की मौत, परिवार में पसरा मातम

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बीते दिन हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग एक ही बाइक में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से हादसे में पिता - पुत्र सहित अन्य रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई। जिनके शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

रविवार शाम 7 बजे हुआ हादसा

यह हादसा रविवार शाम 7 बजे हुआ। दरअसल, बाइक में सवार होकर जगन्नाथ सिंह (55 वर्ष), लालदेव सिंह (25 वर्ष) और तेजबली सिंह (50 वर्ष) अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरे बाइक में एक व्यक्ति सवार था । जो इस हादसे में गंभीर रूप से गया हो गया। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यह हादसा सिंगरौली जिला के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कूंदवार पुलिस चौकी के ग्राम हुमनाडाड में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 
 


संबंधित समाचार