होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : 04 अक्टूबर तक बंद रहेंगा मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं को चढ़नी पड़ेगी 1063 सीढ़ियां

MAIHAR NEWS : 04 अक्टूबर तक बंद रहेंगा मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं को चढ़नी पड़ेगी 1063 सीढ़ियां

मैहर : विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम में आगामी शारदीय नवरात्रि को देखते हुए तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही रोपवे सुविधा श्रद्धालुओं के लिए 4 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगा। दरअसल, मंदिर प्रबंधक समिति ने मेंटेनेंस के चलते यह फैसला लिया है। ऐसे में अब मंदिर में माता के दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को 1063 सीढ़ियां चढ़कर माता के दर्शन करने होंगे। 

पहले 1 अक्टूबर तक चलना था मेंटेनेंस कार्य

बता दें कि पहले मेंटेनेंस कार्य 1 अक्टूबर तक चलना था। लेकिन कंपनी के अनुरोध पर मेंटेनेंस के लिए तीन दिन का समय और दिया गया है। दरअसल, नवरात्रि के समय  देवी जी धाम में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दामोदर रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। 

नवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां तेज 

नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, दर्शन, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।

 


संबंधित समाचार