होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हेमंत खण्डेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

BHOPAL NEWS : भोपाल पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हेमंत खण्डेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब बुधवार को प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच चुके है। जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संगठनात्मक फेरबदल के बाद बिप्लब कुमार देब  का यह पहला मध्य प्रदेश प्रवास है। 

रेखा वर्मा भी पहुंचीं भोपाल

बिप्लब कुमार देब के साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी भोपाल पहुंचीं। दोनों नेताओं के दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

सत्ता और संगठन के लिए करेंगे काम

भोपाल पहुंचने के बाद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी दी है, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी 

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और तालमेल बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

 

 


संबंधित समाचार