होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बंगाल चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत: राजस्थान के नेताओं ने निभाई ‘साइलेंट गेमचेंजर’ की भूमिका

बंगाल चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत: राजस्थान के नेताओं ने निभाई ‘साइलेंट गेमचेंजर’ की भूमिका

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के पीछे जहां पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति अहम रही, वहीं राजस्थान से जुड़े नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने भी निर्णायक भूमिका निभाई। उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार जैसे जिलों में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 28 में से 27 सीटों पर कब्जा जमाया। यह नतीजा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

चुनावी रणनीति को मजबूत तरीके से लागू

चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अभियान प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति को मजबूत तरीके से लागू किया, जिसका सीधा असर परिणामों में दिखा। ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भी बीजेपी ने आक्रामक रणनीति अपनाई।

इस वरिष्ट नेताओं संभाला मोर्चा 

यहां राजस्थान के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और उनकी टीम ने मोर्चा संभालते हुए चुनावी माहौल को चुनौतीपूर्ण बनाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने उत्तर बंगाल में लंबे समय तक सक्रिय रहकर पार्टी की पकड़ मजबूत की। उनके अभियान का असर यह रहा कि पार्टी को इस क्षेत्र में रिकॉर्ड सफलता मिली।

75 प्रतिशत सीटों पर जीत मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी अरुण चतुर्वेदी ने संभाली, जबकि अशोक परनामी ने भी कई महत्वपूर्ण रैलियों का संचालन किया। जिन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की सभाएं हुईं, वहां बीजेपी को करीब 75 प्रतिशत सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा, सीपी जोशी और उनकी टीम ने केंद्रीय नेताओं की सभाओं में समन्वय कर अभियान को धार दी। आसनसोल में जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर पिछली बार  की तुलना में बड़ा सुधार किया।

नई सीटों पर जीत दिलाने में योगदान

कोलकाता उत्तर और दक्षिण जैसे क्षेत्रों में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां राजस्थान के नेताओं ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी को नई सीटों पर जीत दिलाने में योगदान दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के साथ-साथ राजस्थान के नेताओं की सक्रियता ने बीजेपी की इस बड़ी जीत को संभव बनाया।


संबंधित समाचार