होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

TI Farewell: थानेदार की ऐसी विदाई, दूल्हे की तरह घोड़ी पर निकले थाना प्रभारी

TI Farewell: थानेदार की ऐसी विदाई, दूल्हे की तरह घोड़ी पर निकले थाना प्रभारी

मंदसौर: आमतौर पर पुलिस थानों में विदाई समारोह सादे और औपचारिक होते हैं, लेकिन मंदसौर जिले के गरोठ थाने में कुछ ऐसा हुआ जिसने परंपराओं को पीछे छोड़ दिया। गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय के स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक दूल्हे की तरह शाही अंदाज में विदाई दी। जिले के पुलिस महकमे में ऐसी अनूठी विदाई संभवता पहली बार देखी गई है।

बैंड-बाजा और घोड़ी की सवारी

जब टीआई हरीश मालवीय के विदाई का समय आया, तो अधीनस्थ स्टाफ ने उनके लिए एक विशेष बारात का आयोजन किया। थाना प्रभारी को फूलों की मालाओं से लादकर सफेद घोड़ी पर बैठाया गया। बैंड-बाजे की धुन के साथ यह अनोखा विदाई जुलूस गरोठ शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। विदाई की इस भव्यता को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

टीचर नहीं, 'टीम लीडर' 

यह विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि स्टाफ के साथ उनके बेहतर तालमेल और व्यवहार का प्रमाण थी। पुलिस महकमे में चर्चा है कि यदि कोई अधिकारी अपने स्टाफ के साथ परिवार जैसा समन्वय रखता है और जनता के प्रति संवेदनशील रहता है, तो उसे इसी प्रकार का सम्मान प्राप्त होता है। स्टाफ के चेहरों पर अपने अधिकारी के जाने का गम और उनके सम्मान की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

घोड़ी पर सवार खाकी वर्दी में मुस्कुराते थाना प्रभारी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग पुलिस के इस मानवीय और आत्मीय पक्ष की जमकर सराहना कर रहे हैं।


संबंधित समाचार