होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बीड़ी सुलगाने के लिए वृद्ध ने जलाई लाइटर, जिन्दा जलने से हुई मौत, भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

MP NEWS : बीड़ी सुलगाने के लिए वृद्ध ने जलाई लाइटर, जिन्दा जलने से हुई मौत, भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महज 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा दसवीं का रिजल्ट बिगड़ने की वजह से दुखी थी। इस वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुआ जब वो काम से घर लौटे। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 मोनिका रिजल्ट आने की वजह से थी दुखी

बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय मोनिका रैकवार शिवाजी नगर इलाके में रहती थी और दसवीं कक्षा की छात्रा थी। मोनिका रिजल्ट आने की वजह से दुखी थी और इसी के चलते उसने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को जब परिजन घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। 

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक बच्ची के पिता सरकारी नौकरी करते हैं, वही मां प्राइवेट जॉब करती थी। 

वृद्ध चबूतरे पर बैठकर बीड़ी जला रहा था

दूसरी घटना ग्वालियर की है। जहां बीड़ी सुलगाने के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध मंदिर के चबूतरे पर बैठकर बीड़ी जला रहा है। लेकिन आग शर्ट में लग गई। जिसकी वजह से वृद्ध बुरी तरह से जल गया। हालाकि आस पास के लोगों ने आनन फानन में घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इलाज के दौरान हुई मौत

बताया जा रहा है कि मृतक काशीराम कुशवाह (70) मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से वो हादसे का शिकार हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसकी चीखे सुनी तो मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्ध काफी हद तक जल चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हादसा माधौगंज क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास हुआ
 


संबंधित समाचार