होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गंभीर मरीज मीना साहू के लिए मसीहा बनीं विधायक, PM एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा

गंभीर मरीज मीना साहू के लिए मसीहा बनीं विधायक, PM एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा

विनोद मिश्रा, छतरपुर: छतरपुर शहर के बस स्टैंड के पास निवासी मीना साहू (49 वर्ष), पत्नी बैजनाथ साहू को गंभीर बीमारी के चलते समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव ने पहल करते हुए PM एयर एंबुलेंस के माध्यम से खजुराहो से भोपाल स्थित एम्स अस्पताल रवाना कराया।

जानकारी के अनुसार, मीना साहू एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस (Acute Pancreatitis) से पीड़ित हैं और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने विधायक ललिता यादव से तत्काल मदद की गुहार लगाई। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए सड़क मार्ग से भोपाल ले जाना संभव नहीं था, इसलिए जिला प्रशासन के सहयोग से तत्काल PM एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को खजुराहो से भोपाल एम्स भेजा गया।

इस दौरान परिजनों ने विधायक ललिता यादव का आभार व्यक्त किया। इस पर विधायक ने कहा कि धन्यवाद उन्हें नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए, जिनकी पहल से छतरपुर जिले को PM एयर एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि अब तक इस सेवा के माध्यम से 12 गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए भोपाल भेजा जा चुका है। परिजनों ने उम्मीद जताई है कि समय पर मिले इस उपचार से मीना साहू के स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा और ललिता यादव ने भगवान के प्रार्थना कर जल्द ही मीना के स्वास्थ्य होने की कामना की।


संबंधित समाचार