होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHARGONE NEWS : दुखद ! शादी की खरीदी से लौट रहे मां - बेटे को ट्रोला ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, JCB से निकाला शव

KHARGONE NEWS : दुखद ! शादी की खरीदी से लौट रहे मां - बेटे को ट्रोला ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, JCB से निकाला शव

खरगोन: मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। ऐसे ही एक दुखद सड़क हादसे की खबर खरगोन के महेश्वर से सामने आई है। जहां शादी की खरीदी कर घर लौट रहे मां बेटे को ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। 

धामनोद-बड़वाह मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक करोंदिया गांव की रहने वाली 45 वर्षीय वंदना पाटीदार के बेटे मोनेश पाटीदार (25) की 26 जनवरी को मंडलेश्वर की रहने वाली युवती के साथ शादी होने वाली थी। बेटे की शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं और मां-बेटे दोनों ही शादी की शॉपिंग करने के लिए धामनोद गए थे। शुक्रवार को जब दोनों धामनोद से करोंदिया गांव वापस लौट रहे थे, इसी दौरान धामनोद-बड़वाह मार्ग पर उनकी गाड़ी को ट्रोला ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने वंदना पाटीदार को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, मोनेश कार में बुरी तरह फंस गया था। उसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा धामनोद-बड़वाह मार्ग पर होटल सनातन और हरसिद्धि रेस्टोरेंट के बीच हुआ।

आरोपी चालक मौके से फरार 

जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही हादसे के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 
 


संबंधित समाचार