होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : बालाघाट में दर्दनाक हादसा ! रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 17 वर्षीय किशोर की मौत

BALAGHAT NEWS : बालाघाट में दर्दनाक हादसा ! रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 17 वर्षीय किशोर की मौत

बालाघाट। जिले के वारासिवनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रेंगाटोला गांव के पास रेंगाटोला और एकोड़ी के बीच की बताई जा रही है।

ट्रॉली के नीचे दबने से गई जान

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर वैनगंगा नदी से ट्रैक्टर में रेत भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से सनोज ऊके की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दूसरे किशोर विशाल कोहरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

दोनों नाबालिग नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ला रहे थे

बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ला रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे ने नाबालिगों से जुड़े जोखिमपूर्ण काम और अवैध रेत उत्खनन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


संबंधित समाचार