होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NEEMUCH NEWS : नीमच में घूसखोर पटवारी पर गिरी लोकयुक्त की गाज, 2 हजार रूपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

NEEMUCH NEWS : नीमच में घूसखोर पटवारी पर गिरी लोकयुक्त की गाज, 2 हजार रूपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी में पदस्थ पटवारी जितेश मराठा को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला दो प्लॉटों के अतिक्रमण दर्ज कराने के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है।

10 हजार रुपए में सौदा हुआ तय

लोकायुक्त के अनुसार, फरियादी तेजूदास बैरागी ने 12 नवंबर को शिकायत की थी कि पटवारी प्रति प्लॉट 8 हजार रुपए के हिसाब से कुल 16 हजार रुपए मांग रहा है। बाद में 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से 3 हजार रुपए पटवारी पहले ही ले चुका था।

रंगे हाथों लोकयुक्त ने पकड़ा

शुक्रवार, 20 नवंबर को जब फरियादी बाकी राशि में से 2 हजार रुपए लेकर पहुंचा, तो पटवारी ने यह रकम अपनी मोटरसाइकिल के बैग में रखवा ली। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने दबिश दी और मोटरसाइकिल के बैग से रिश्वत की राशि बरामद कर पटवारी को पकड़ लिया।

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम 

ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिवकुमार शर्मा और आरक्षक मोहम्मद इसरार शामिल रहे।

एक सप्ताह में दूसरी बार लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

गौरतलब है कि नीमच जिले में एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


संबंधित समाचार